Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

पाल इंटेलेक्चुअल फोरम के संरक्षक डॉ. विनोद पाल का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयन

पटना। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के माध्यम से इतिहास विषय में ईबीसी श्रेणी में 16वीं रैंक हासिल कर डॉ. विनोद पाल का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर अंतिम चयन हुआ है। लगभग 50 वर्ष की आयु में मिली यह सफलता उनके लंबे संघर्ष, निरंतर परिश्रम और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उनके चयन से पाल समाज सहित बहुजन समाज में हर्ष का माहौल है। डॉ. विनोद पाल मूलत: बिहार के कैमूर (भभुआ) जिले के निवासी हैं। उनके पिता सीताराम पाल दूध बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते थे और अपनी मेहनत की कमाई से बेटों की शिक्षा का खर्च उठाते थे। उनकी माता श्रीमती भगवानी देवी ने भी परिवार को संस्कार और संबल दिया। भाइयों में सबसे बड़े होने के कारण डॉ. पाल पर पारिवारिक जिम्मेदारियाँ भी रहीं। पटना में उच्च शिक्षा के दौरान उन्होंने पार्टटाइम ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई का खर्च जुटाया। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से इतिहास में एम.ए. किया और वर्ष 2009 में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त की। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में उनके लेख प्रकाशित होते रहे हैं। वे ‘पाल दर्पण’ पत्रिका के संपादक भी हैं। वर्तमान में डॉ. विनोद पाल बिहार विधान सभा में सहायक अवर मार्शल के पद पर कार्यरत हैं। वे लंबे समय से पाल समाज के शैक्षणिक, सामाजिक और बौद्धिक विकास के लिए सक्रिय हैं। पाल इंटेलेक्चुअल फोरम के संरक्षक के रूप में उन्होंने समाज को संगठित करने, शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और वैचारिक संवाद को प्रोत्साहित करने में भूमिका निभाई है। डॉ. पाल आंबेडकरवादी, फुलेवादी और पेरियारवादी विचारधारा से प्रेरित होकर सामाजिक समानता, शिक्षा, सम्मान और न्याय के पक्ष में सक्रिय रहे हैं। उनका मानना है कि शिक्षा और वैचारिक जागरूकता समाज की प्रगति के प्रमुख आधार हैं। उनका चयन ऐसे युवाओं के लिए प्रेरणादायी है, जो कठिन परिस्थितियों और पारिवारिक दायित्वों के बीच अपने शैक्षणिक लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर पाल इंटेलेक्चुअल फोरम के अध्यक्ष डॉ. दिलीप पाल, सुरसंड विधानसभा क्षेत्र के विधायक नागेंद्र राउत, इंजीनियर संजय पाल, डॉ. बबलू पाल, डॉ. महेश पाल एवं जयप्रकाश पाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों और शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। -डॉ. ओ.पी. गुजेला

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x