फतेहाबाद (आगरा)। बैजन्ती क्लिनिक परिसर में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी व एकलव्य शिक्षा एवं सेवा न्यास के सौजन्य से मनाई गई। बाबा साहेब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके उनके जीवन परिचय व उनकी शिक्षाओं, कार्यों पर प्रकाश डाला गया। संस्था अध्यक्ष मुकेश कुमार ऋषि वर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि धरती पर करोड़ों लोग जन्म लेते हैं, उनमें से कुछ लोग अपने और अपने परिवार के लिए जीते हैं, लेकिन कुछ लोग अपना सर्वस्व निछावर करके मानव कल्याण के लिए अपना सारा जीवन समर्पित कर देते हैं, ऐसे ही लोग महापुरुष कहलाते हैं। बाबा साहेब महापुरुष व राष्ट्र निर्माता थे, उनको कोटि-कोटि नमन। वीर एकलव्य सेवा संस्था के अध्यक्ष अवधेश कुमार निषाद एडवोकेट ने भी बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपर्युक्त संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से ‘डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज रत्न अवार्ड 2026’ भी शिक्षाविदों को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मौजूद रहे भूरी सिंह, पीतम सिंह (शिक्षाविद), डॉ. विनोद कुमार, रामकुमार वर्मा आदि। -ब्यूरो
बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर कार्यक्रम संपन्न
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments