
सोनीपत। 12 अप्रैल को गडरिया समाज उत्तरी चौबीसा दिल्ली के तत्वावधान में गांव जाटी कलां में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सोनीपत जिले के सभी गांवों के प्रतिनिधियों ने सम्मिलित होकर अपने विचार व्यक्त किए। जैसा कि उत्तरी चौबीसा दिल्ली का लक्ष्य समाज के उत्थान के लिए व शिक्षा आदि में बच्चों को कैसे आगे प्रोत्साहित किया जाए या समाज में बढ़ती कुरीतियों को कैसे हटाए जाए उस पर विचार-विमर्श हुआ। सभी लोगों ने अपने विचार एवं सुझाव उत्तरी चौबीसा दिल्ली कमेटी के सामने रखे और उन पर विस्तार से गहन चर्चा हुई। लोगों ने आश्वस्त किया कि हम अपने क्षेत्र में इन बुराइयों को हटाने में व समाज को आगे बढ़ाने में आपके साथ हैं और इसके लिए हमेशा प्रयास करते रहेंगे, क्योंकि समाज में जितनी ज्यादा बुराई होगी उतना समाज पीछे जाता रहेगा। इसलिए समाज के सभी लोगों का प्रयास है कि इन बुराइयों को हटाया जाए ताकि समाज आगे तरक्की कर सके। इसलिए गडरिया समाज उत्तरी चौबीसा दिल्ली का लक्ष्य जो है उसको पूरा करने में हम सब आपके साथ हैं। गडरिया समाज उत्तरी चौबीसा दिल्ली को हम हमेशा सहयोग करते रहेंगे जिसमें कि उत्तरी चौबीसा दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारी गणेश पाल, श्यामलाल, श्याम सुंदर, तेजपाल, धर्मपाल, तेजराम व जाटी कलां से मनोज कुमार, रामकिशन, फतेह सिंह, बालकिशन, सत्य प्रकाश व समाज के अन्य लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। -ब्यूरो