Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

शेफर्ड्स इंडिया इंटरनेशनल की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

नई दिल्ली। आर.के. पुरम स्थित दिल्ली कर्नाटक संघ भवन में शेफर्ड्स इंडिया इंटरनेशनल के संस्थापक अध्यक्ष ए.एच. विश्वनाथ के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में विधायक पूजा पाल भी उपस्थित रहीं। बैठक में संगठनात्मक विकास, नीतियों पर विस्तृत चर्चा, राष्ट्रीय सदस्यता अभियान को मजबूत करने तथा संगठनात्मक क्षमता रखने वाले नए सदस्यों को जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाने के लिए कई अहम सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम के दौरान ‘नारी शक्ति’ को केवल एक शब्द नहीं, बल्कि परिवर्तन की सशक्त ऊर्जा बताया गया। महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को आगे बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। शेफर्ड्स इंडिया इंटरनेशनल की गवर्निंग बॉडी सदस्य के रूप में मिली जिम्मेदारी को गर्व और संकल्प का प्रतीक बताते हुए कहा गया कि यह अवसर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली महिलाओं की आवाज को और मजबूत करेगा। जनसेवा, विकास और सशक्तिकरण को अपना संकल्प बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी शक्ति है और उसी के बल पर समाजहित के कार्य निरंतर आगे बढ़ाए जाएंगे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
1 Comment
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
mxwinmx

Signed up on mxwinmx.com.mx, now hoping for the big winnings! Lots of games! Check it out at mxwinmx.

संबंधित खबरें

Scroll to Top
1
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x