Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

मधुरमणि धनगर का बिहार तकनीकी सेवा आयोग में चयन

बुलन्दशहर। शिकारपुर तहसील के आंचरू खुर्द गांव के होनहार एडवोकेट जयवीर सिंह धनगर के सुपुत्र मधुरमणि धनगर ने बिहार तकनीकी सेवा आयोग की परीक्षा में 263वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है। मेहनत, लगन और सपनों की उड़ान से सफलता की नई पहचान बनाते हुए मधुरमणि ने यह उपलब्धि प्राप्त की है। उनकी इस सफलता से पूरे धनगर परिवार सहित गांव आंचरू खुर्द में खुशी की लहर है। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि मधुरमणि शुरू से ही मेहनती और प्रतिभावान रहे हैं। उनकी इस कामयाबी पर गांव सहित धनगर समाज के लोगों ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। युवाओं के लिए प्रेरणा बने मधुरमणि की सफलता यह संदेश देती है कि ‘सपनों को देखो और मेहनत करते रहो, आज की सफलता कल की बड़ी पहचान बनती है।’ -मोहन बघेल सरभन्ना

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x