Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी बने प्रदीप पाली

तखतपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तखतपुर ग्रामीण के सक्रिय कार्यकर्ता, सेक्टर प्रभारी प्रदीप पाली सुपुत्र कृष्णा पाली निवासी ग्राम खमरिया, जिला सचिव गडरिया (ढेंगर) समाज बिलासपुर को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस संगठन प्रभारी छत्तीसगढ़ एवं जिला अध्यक्ष बिलासपुर की अनुशंसा पर तहसील तखतपुर (ग्रामीण) क्षेत्र का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। नारायण प्रसाद पाली गडरिया ढेंगर समाज, प्रदेश संगठन रायपुर मीडिया प्रभारी ने बताया कि इससे सामाजिक पदाधिकारियों व उनके परिवारजनों में हर्ष व्याप्त है। पन्ना पाली जिला अध्यक्ष, कोमल पाली जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, लक्ष्मण पाली, दूजराम पाली सहित अनेक सामाजिक पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x