कहते हैं कि राजनीति सभी तालों की चाबी है। देश में यदि किसी भी समाज को चहुंमुखी उन्नति करनी है तो इसके लिए उस समाज की राजनीति पर मजबूत पकड़ होना बहुत जरूरी है। देश में गडरिया समाज की जनसंख्या लगभग 12 करोड़ बताई जाती है लेकिन राजनीति में हमारा समाज आज भी बहुत पीछे है। समाज को राजनीति में आगे लाने के उद्देश्य से महादेव जानकर ने लगभग 23 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय समाज पक्ष के नाम से राजनीतिक पार्टी की स्थापना की थी, लेकिन अभी तक यह पार्टी अपने उद्देश्य में सफल नहीं हो सकी है। इसके पीछे अनेक कारण हो सकते हैं लेकिन सबसे मुख्य कारण यह है कि हमारे समाज में राजनीति के प्रति जागरूकता का अभाव है। यदि समाज के प्रत्येक परिवार से कम से कम एक व्यक्ति इस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करे और पार्टी को आगे बढ़ाने का प्रयास करे तो बहुत जल्द महादेव जानकर का सपना साकार हो सकता है। इस बारे में रासप के ‘थिंक टैंक’ को भी वृहद योजना बनाकर उसे जमीन पर उतारना होगा। साथ ही रासप के संस्थापक महादेव जानकर को भी मीडिया की सुर्खियों में निरंतर बने रहने का प्रयास करना होगा, तभी उनका देश में ‘गडरिया राज’ का सपना साकार हो सकता है।
इस हफ्ते इन्हीं शब्दों के साथ जय पाल समाज!
-निरंजन सिंह पाल
रासप को मजबूत बनाना होगा!
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted