Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम!

हरिकमल दर्पण की पुनर्स्थापना के साढ़े छह वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस दौरान हमने समाज को जागरूक करने का भरसक प्रयास किया है जिसकी सराहना भी निरंतर होती रही है। बड़ी संख्या में लोग हमारे सहयोगी बने हैं जिनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से हमारा मनोबल निरंतर बढ़ता रहा और हम अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होते रहे। आज हरिकमल दर्पण समाचार पत्र पूरे विश्व में गडरिया समाज का प्रिय अखबार बन गया है, इसके साथ ही हमारा न्यूज पोर्टल भी कामयाबी की ओर बढ़ रहा है। हरिकमल दर्पण समाचार पत्र को केन्द्र सरकार के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार से भी शासकीय विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त हो चुकी है। हरिकमल दर्पण प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना को भी एक वर्ष पूरा हो चुका है लेकिन तकनीकी जटिलताओं के कारण अभी तक हमारे अखबार का स्वामित्व इस कम्पनी को हस्तांतरित नहीं हो सका है, उम्मीद है कि एक-दो माह में यह कार्य भी पूरा हो जाएगा। आज के युग में ईमानदारी से पत्रकारिता करना आसान नहीं है लेकिन हरिकमल दर्पण ने बहुत हद तक अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी के साथ पालन किया है। हमारा लक्ष्य है कि देश के प्रत्येक जनपद, शहर व कस्बे में हरिकमल दर्पण का अपना कार्यालय हो। हम पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने समाज के हजारों युवकों को सम्मानजनक रोजगार देने के लिए प्रयासरत हैं, उम्मीद है कि इसी वर्ष इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। समाज के सभी लोगों से सहयोग की अपेक्षा है, क्योंकि इसके बिना यह सम्भव नहीं हो पाएगा।
इस हफ्ते इन्हीं शब्दों के साथ जय पाल समाज!

-निरंजन सिंह पाल

4 5 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
3 Comments
Oldest
Newest Most Voted
राजकुमार सिंह सहायक अध्यापक, बेसिक शिक्षा परिषद

समाज का उत्थान वर्तमान पीढ़ी के कंधों पर होता है और समाज के युवाओं के भविष्य को संवारने मै शिक्षा के साथ साथ मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है जिसमें हरिकमल दर्पण एक महत्वपूर्ण स्तंभ का कार्य कर रहा है और श्री निरंजन पाल जी अति महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है
भविष्य की शुभकामनाओं के साथ

Sharad Pal official muzaffarnagar

बढ़ते कदम के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करने के लिए गडरिया पाल बघेल धनगर होलकर समस्त संगठन और राष्ट्रीय अध्यक्ष और समस्त प्रदेश अध्यक्षों को अखबार को मजबूती प्रदान करने के लिए मजबूती प्रदान करें और सहयोग करें नमस्कार समस्त अध्यक्षों को और समस्टर समाज को

Sharad Pal official muzaffarnagar

पत्रकारिता लोकतंत्र काचौथा स्तंभ मीडिया को काफी लगन मेहनत मजबूती प्रदान करते संपादक श्री निरंजन सिंह पाल जी न्यूज़ न्यूज़ पोर्टल मजबूती से आपके बीच पहुंचेगी

संबंधित खबरें

Scroll to Top
3
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x