Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

अखिलेश यादव से मिला एसटीएफ का प्रतिनिधिमंडल

लखनऊ। 26 अप्रैल को शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया का एक प्रतिनिधिमंडल यहां अखिलेश यादव से मिला और उन्हें लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा भेंट की। इस भेंटवार्ता के दौरान समाज पर हो रहे अत्याचार, अन्याय, उत्पीड़न तथा आगामी चुनाव में समाज की सम्मानजनक भागीदारी को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने समाज के अधिकार, सम्मान और राजनीतिक हिस्सेदारी से जुड़े प्रमुख मुद्दों को मजबूती के साथ रखा जिस पर अखिलेश यादव ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा शेफर्ड टाइगर फोर्स इंडिया के प्रतिनिधिमंडल को अहिल्याबाई होल्कर की पीतल की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया जो समाज के गौरव और प्रेरणा का प्रतीक है। प्रतिनिधिमंडल में शेफर्ड धामू पाल (राष्ट्रीय अध्यक्ष), दीनानाथ पाल जिला उपाध्यक्ष, विद्याधर पाल जिला सचिव, सुब्बा लाल पाल, गुलाबधर पाल तथा लक्ष्मी पाल सहित अनेक गणमान्य सदस्य शामिल रहे। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x