दिल्ली। स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति ट्रस्ट (रजि.) एवं देवी अहिल्याबाई सामूहिक विवाह सेवा ट्रस्ट (रजि.) ने संयुक्त रूप से माता राम बेटी वृद्धाश्रम जी.टी. करनाल रोड बाईपास में सम्मान समारोह मनाया। समारोह में दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, अंबाला, आगरा, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, गोरखपुर, फरीदाबाद से लोगों ने हिस्सा लिया। संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों के बच्चों की सामूहिक शादी करवाना, बच्चों को नि:शुल्क किताबें उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में संस्था के लोगों का सम्मान किया गया। सभी को मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तेजपाल (चौखंडी) ने की। स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति ट्रस्ट (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश चन्द पाल, राष्ट्रीय महासचिव यश पाल सिंह (प्रधान) के द्वारा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जे.डी. पाल, श्रीमती भोजरानी पाल को महिला मोर्चा का संरक्षक, श्रीमती लता पाल को महिला मोर्चा अध्यक्ष एवं श्रीमती गीता रानी पाल को महिला मोर्चा महासचिव बनाया गया। यह दिल्ली प्रदेश में आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा में मदद करेंगे। साथ में मा. रविंद्र होलकर को उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया जिससे दिल्ली एनसीआर में समाज के बच्चों की शिक्षा के लिए अच्छे से कार्य किया जा सके। संस्था अभी तक 7-8 बच्चों को बुक दिला चुकी है। समारोह का संचालन हरिकमल दर्पण के हरियाणा प्रभारी श्याम शंकर पाल उर्फ सचिन और मा. रविंद्र होलकर ने किया। -ब्यूरो
स्वाभिमान शिक्षा संस्कृति ट्रस्ट (रजि.) का सम्मान समारोह धूमधाम से सम्पन्न
Good work for socity(India)&Pal SAMAJ