Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

अहिल्यामय हुआ विश्व, अनेक घोषणाएं

मेरठ। पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के अवसर पर 31 मई को पूरा विश्व अहिल्यामय हो गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिनमें लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के बारे में अनेक घोषणाएं की गई। सबसे बड़ा समारोह राजस्थान की राजधानी जयपुर के बिरला आडिटोरियम में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार, जवाहर सिंह बेदम गृह राज्यमंत्री, मदन राठौड़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, जगमोहन सिंह बघेल पूर्व राज्यमंत्री, होलकर वंश के श्रीमंत उदयसिंह राजे होलकर शामिल रहे। अध्यक्षता संयोजक दुष्यंत सिंह बघेल ने की। संचालन हरिओम बघेल ने किया। इसमें राजस्थान के कोने-कोने से समाज के व्यक्ति उपस्थित हुए और आडिटोरियम में पैर रखने की जगह नहीं थी। समाज के लिए मुख्यमंत्री ने छात्रावास के लिए जगह उपलब्ध कराने की घोषणा की। संपूर्ण कार्यक्रम में दुष्यंत सिंह बघेल प्रधान ने पूरी ऊर्जा से समाज को एकत्र करके शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया। इसी प्रकार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा भी गडरिया समाज के छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास बनवाने की घोषणा एक अन्य कार्यक्रम में की गई। सीहोर में मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की भव्य प्रतिमा का अनावरण व स्मारक का भूमि पूजन किया। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपये एवं भूमि देने की घोषणा की। इसी प्रकार अन्य राज्यों में भी एक से बढ़कर एक कार्यक्रम हुए जिनमें विभिन्न घोषणाएं की गईं। अखिल विश्व हिंदी समिति के तत्वावधान में हिंदी साहित्य सभा, विश्व हिंदी संस्थान, संस्कृत योग सभा, आध्यात्मिक प्रबंध पीठ, मधु प्रकाशन आदि संस्थाओं के साहचर्य में 31 मई को प्रात: 10 से अपराह्न 12:30 तक एक आभासी ‘विश्व कवि गोष्ठी’ आयोजित की गई जिसमें विश्वभर के साहित्यकारों ने हिस्सा लिया। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आजाद समाज पार्टी, राष्ट्रीय समाज पार्टी, राष्ट्र उदय पार्टी, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी आदि राजनीतिक दलों ने अपने सभी कार्यालयों में अहिल्याबाई जयंती मनाई। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x