आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद के निर्देश पर पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 45 संभावित उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है जिनमें तीन गडरिया समाज से हैं। हालांकि यह सूची विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति के बारे में है लेकिन सूत्र बताते हैं कि इन्हीं में से अधिकांश को प्रत्याशी भी बनाया जाएगा। इस सूची में मेरठ कैंट से युवा नेता संजीव पाल की उम्मीदवारी को लेकर पाल समाज में जबर्दस्त उत्साह है क्योंकि एक लम्बे समय के बाद किसी बड़ी पार्टी ने पाल समाज का प्रत्याशी मेरठ में बनाया है। इसके अलावा आगरा की फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर जगदीश बघेल तथा अलीगढ़ की बरौली विधानसभा सीट पर रामप्रकाश हंस उर्फ रामू बघेल को आसपा ने विधानसभा प्रभारी घोषित किया है। यह तो केवल शुरुआत है, शीघ्र ही पार्टी द्वारा गडरिया समाज के और भी उम्मीदवार घोषित किए जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव गडरिया समाज के लिए अपनी एकजुटता दिखाने का स्वर्णिम अवसर है। यदि समाज पार्टीबाजी के चक्कर में न फंसकर अपने समाज के उम्मीदवारों को जिताने के लिए एकजुट हो गया तो प्रदेश का इतिहास बदल सकता है और हमारे समाज के बहुत बड़ी संख्या में विधायक चुनकर आ सकते हैं। उल्लेखनीय है कि लगभग सभी प्रमुख राजनीतिक दलों में गडरिया समाज को लुभाने की होड़ चल रही है।
इस हफ्ते इन्हीं शब्दों के साथ जय पाल समाज!
-निरंजन सिंह पाल
एकजुटता दिखाने की जरूरत है!
बहुत शानदार, यही एकता की जीत होगी, हमे सबको एक जुट होना पड़ेगा सभी महत्व देंगे
हरि कमल दर्पण का बहुत बड़ा रोल हे समाज में जाग्रति लाने के लिए, संपादक महोदय को दिल से नमन