Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

नई पहल का स्वागत करें!

हरिकमल दर्पण का न्यूज पोर्टल अब निरंतर लोकप्रिय होता जा रहा है, हालांकि इसमें अभी बहुत कुछ सुधार करने की जरूरत है जिसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हमारा न्यूज पोर्टल पूरे विश्व में देखा जा सकता है, आपको केवल गूगल पर ‘हरिकमल दर्पण’ सर्च करना है, हमारे न्यूज पोर्टल का ऐप आसानी से मिल जाएगा जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं। फिलहाल हमारा न्यूज पोर्टल 8 भाषाओं (अंग्रेजी, गुजराती, कन्नड़, मराठी, पंजाबी, तमिल, तेलुगु व हिन्दी) में उपलब्ध है, भविष्य में इसमें जरूरत के अनुसार हम अन्य भाषाओं को भी जोड़ सकते हैं। हरिकमल दर्पण न्यूज पोर्टल के लिए बड़ी टीम बनाने के लिए हम प्रयासरत हैं। इसके साथ ही न्यूज पोर्टल को गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध कराने का भी प्रयास किया जा रहा है। हरिकमल दर्पण का ऐप सभी के लिए पूर्णत: निशुल्क है, कोई भी व्यक्ति इसे जब चाहे देख सकता है। न्यूज पोर्टल पर हम नियमित रूप से ताजा समाचार, लेख व कविताएं आदि प्रसारित कर रहे हैं। इस पर हरिकमल दर्पण समाचार पत्र के पिछले अंकों को भी आसानी से पढ़ा जा सकता है। फिलहाल हमारा ऐप एपीके फाइल में है जिसके कारण गूगल क्रोम पर आपको इसे डाउनलोड करने से पहले चेतावनी देखने को मिल सकती है लेकिन आप निश्चिंत होकर उस चेतावनी को नजरअंदाज कर सकते हैं क्योंकि हमारा ऐप पूर्णत: सुरक्षित है और इससे आपके फोन को किसी प्रकार की क्षति पहुंचने का कोई खतरा नहीं है। अत: सभी से हमारा अनुरोध है कि अपने मोबाइल में हरिकमल दर्पण का ऐप अवश्य डाउनलोड करें और यथासंभव इस पर दी गई सामग्री को पढ़ने व अपनी राय देने का प्रयास करें। हमारे पाठको की संख्या जितनी अधिक होगी उतना ही प्रभावी हमारा न्यूज पोर्टल होगा जिसका लाभ समाज के सभी वर्गों को भविष्य में अवश्य मिलेगा। हमारा न्यूज पोर्टल फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स व व्हाट्सअप से भी जुड़ा हुआ है जहां फॉलो करके आप हमारी लोकप्रियता को बढ़ाने में सहयोग कर सकते हैं। निकट भविष्य में जमाना सोशल मीडिया का होने वाला है जिसमें हमारा न्यूज पोर्टल भी महत्वपूर्ण भूमिका में होगा। समाज के सभी लोगों से पुन: अनुरोध है कि वे हरिकमल दर्पण का ऐप अपने मोबाइल, लैपटॉप, कम्प्यूटर आदि में अवश्य डाउनलोड करें और दूसरों को भी इसे डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें। हरिकमल दर्पण प्राइवेट लिमिटेड पूरे समाज के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पबद्ध है, लेकिन यह कार्य हम अकेले नहीं कर सकते। इसके लिए हमें पूरे समाज का सहयोग चाहिए। हमें विश्वास है कि हमारी इस नई पहल में सभी का सहयोग मिलेगा।
इस हफ्ते इन्हीं शब्दों के साथ जय पाल समाज!
-निरंजन सिंह पाल

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x