Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

राजाखेड़ा में कांग्रेस की अंजली बघेल बनी चेयरमैन

धौलपुर। जिले की मनियां, सैंपऊ, बाड़ी और राजाखेड़ा नगर पालिकाओं में अध्यक्ष पद के लिए मतगणना परिणाम सामने आने के बाद राजाखेड़ा नगरपालिका से कांग्रेस की अंजली बघेल ने भाजपा की पूनम सोनी को 15 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। कुल 35 पार्षदों ने मतदान किया। अंजली को 25 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी पूनम सोनी को 10 वोट मिले। ऐसे में कांग्रेस की अंजली बघेल को विजयी घोषित कर दिया गया। रिटर्निंग अधिकारी सुशीला मीणा ने अंजली को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए प्रमाण पत्र सौंपा। इसके बाद अंजली ने एसडीएम सुशीला मीणा और तहसीलदार दीप्ति देव के पैर छूकर पदभार संभाला। अध्यक्ष बनने के बाद अंजली बघेल ने शहर की साफ-सफाई, जलभराव और अन्य प्रमुख समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने की बात कही। 14 सितंबर को हुए पार्षद चुनाव की मतगणना में कांग्रेस ने 23, भाजपा ने 9, बसपा ने 1 और निर्दलीयों ने 2 सीटें जीती थीं। बहुमत के लिए 18 पार्षदों की आवश्यकता थी। राजाखेड़ा नगरपालिका में लगातार तीसरी बार कांग्रेस का बोर्ड बना है। अध्यक्ष चुनाव को देखते हुए परिसर और आसपास पुलिस का कड़ा बंदोबस्त रहा। -अनुराग बघेल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x