Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

प्रतिभाओं को घर-घर से ढूंढकर सम्मानित करेगा श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज

इंदौर। श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज राधा रमण मंदिर देवास नाका द्वारा प्रतिभाओं को घर-घर से ढूंढकर सम्मानित किया जाएगा। इसी संकल्प के तहत प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन राम राज्य होटल परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित मार्गदर्शन और मंच उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रतिभाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आवश्यकता है तो केवल उनकी प्रतिभा को पहचानकर उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन देने की। कार्यक्रम में पाल-बघेल-धनगर गड़रिया समाज के अध्यक्ष राकेश पाल (पीथमपुर) सहित संगठन के सचिव एवं कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे। विशेष अतिथि के रूप में राजेश पाल (एलआईसी), साहित्यकार एवं कवि राजेश चौधरी, कैलाश चौधरी उज्जैन, कालीचरण, दिनेश सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। श्रीपाल धनगर गड़रिया समाज के अध्यक्ष कमल सिंह पाल, संगठन मंत्री राजेश पाल (भागीरथपुरा), मीडिया प्रभारी दिलीप पाल सहित संगठन के सभी प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती ममता पाल, सचिव श्रीमती शोभा पाल, सलाहकार संजीव पाल ने भी कार्यक्रम में सहभागिता कर प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। समारोह में सम्मानित होने वाली प्रमुख प्रतिभाओं में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कमल किशोर पाल (मऊ), आराध्या पाल (इंदौर), दिव्यांशी पाल (इंदौर), डॉ. आरती पाल (इंदौर), प्रोफेसर मोनू बघेल (इंदौर) शामिल रहीं। कार्यक्रम में समाजजनों ने कहा कि बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से प्रतिभाओं को घर-घर से तलाश कर सम्मानित करने का अभियान आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया गया। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x