Harikamaldarpan

लोड हो रहा है... लोड हो रहा है...

हरियाणा के मुख्यमंत्री से मिले सतीश बघेल

पलवल। भाजपा नेता सतीश बघेल ने 22 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास चंडीगढ़ में पाल बघेल गडरिया समाज हरियाणा की समस्याओं को लेकर नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार से मुलाकात की। उन्होंने पाल बघेल गडरिया समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की सिफारिश केंद्र सरकार को भिजवाने के लिए कहा ताकि संविधान अनुसार आर्टिकल 341 के तहत पाल बघेल गडरिया समाज को पार्लियामेंट में बिल पास करके राष्ट्रपति द्वारा गजट नोटिफिकेशन हो सके। इस बारे में भी मुख्यमंत्री से बातचीत की गई कि भाजपा की हरियाणा सरकार में पाल बघेल गडरिया समाज हरियाणा से किसी को भी किसी भी बोर्ड का अध्यक्ष आज तक हरियाणा सरकार ने नहीं बनाया है। इस विषय को लेकर पाल बघेल गडरिया समाज में बीजेपी के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। ओबीसी समाज को 27 परसेंट आरक्षण देने के लिए भी मुख्यमंत्री से कहा गया कि यह हमारा हक है और हमारा हक हमें नहीं मिलेगा तो फिर ओबीसी समाज के मुख्यमंत्री का क्या फायदा? सतीश बघेल ने कहा कि ओबीसी समाज का मुख्यमंत्री प्रदेश में होने के बाद भी ओबीसी समाज की जातियों को 27 परसेंट आरक्षण हरियाणा सरकार में नहीं मिल रहा है जबकि सरकार ओबीसी के दम पर बनती है, यह बहुत ही शर्म की बात है। -ब्यूरो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted

संबंधित खबरें

Scroll to Top
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x